गोरखपुर, दिसम्बर 5 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के चौरी टोला बदुरहिया निवासी रिंकू पाल ने अपने पति, ससुर और सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिंकू पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति विवेक पाल, ससुर त्रिलोकी पाल और सास मीना देवी उसके पिता से पल्सर बाइक लाने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर ससुरालीजन अक्सर गाली-गलौज और मारपीट करते थे। रिंकू का आरोप है कि कई बार उसे करंट देकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता के अनुसार, बीते 18 फरवरी को आरोपियों ने तकिया से दबाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। किसी तरह जान बचाकर वह...