बलिया, सितम्बर 24 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के चांददियर गांव निवासी विवाहिता ने दहेज की मांग को लेकर पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने, घर से निकालने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के चाई छपरा निवासी पीड़िता प्रियंका यादव के अनुसार उसकी शादी चांददियर निवासी बृज कुमार यादव के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट करते रहे और उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति बृज कुमार यादव, सास लखपति पत्नी स्व. शिवनारायण यादव और ननद अनिता के साथ ही गीता पत्नी सूरज यादव, तथा बिहार के भोजपुर जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र निवासी जितेश यादव पर मुकद...