बरेली, मार्च 16 -- बरेली। बाकरगंज में रहने वाली संविदा सफाईकर्मी भावना ने अपने पति नगर निगम के डोर-टू-डोर कर्मचारी राजेश वाल्मीकि, सास लज्जवती और देवर शशि वाल्मीकि के खिलाफ किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। भावना का आरोप है कि पति अक्सर शराब पीकर बच्चों और उनसे मारपीट करता है। 28 जनवरी को पति ने उसे बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा और लात-घूंसों व डंडे से बेरहमी से पीटा, जिससे वह घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने बचाया। उनका आरोप है कि पति अपनी पूरी तनख्वाह शराब में खर्च कर देता है। घर का राशन और सामान भी चोरी छिपे बेच देता है। सास और देवर भी पति का सहयोग करते हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.