धनबाद, सितम्बर 2 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। जेसी मल्लिक रोड नेपाल काली मंदिर के पास रहनेवाली नेहा ठाकुर की शिकायत पर पति राहुल कुमार ठाकुर, ससुर विजय कुमार ठाकुर, सास उर्मिला देवी, देवर सत्यम कुमार ठाकुर, नित्यम कुमार ठाकुर, ननद मालती देवी और आरती देवी के खिलाफ मंगलवार को धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। नेहा ने मामले में कोर्ट में शिकायतवाद दायर कराई थी। कोर्ट के आदेश पर धनबाद थाना में मामला दर्ज किया गया है। नेहा की शादी कोडरमा मरकच्चो जामु निवासी राहुल कुमार ठाकुर से हुई थी। आरोप है कि शादी के समय ससुराल वालों की मांग पर हैसियत से अधिक दहेज दिया था। शादी के दो महीने बाद तक सबकुछ ठीक रहा। इसके बाद पांच लाख रुपए और दहेज लाने के लिए आरोपियों ने दबाव बनाना शुरू की। 31 जनवरी 2024 को ससुराल वालों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान...