शामली, मार्च 30 -- क्षेत्र के ग्राम डुन्डुखेडा निवासी विन्ध्या ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 1 दिसंबर 2025 को सुबह 9 बजे उसके पति बिजेन्द्र, ससुर व सास ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता का आरोप है कि इससे पहले भी उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट कर चुका है और जान से मारने की धमकी देता है। महिला ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...