पूर्णिया, अप्रैल 12 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। सरसी थानाक्षेत्र अंतर्गत महादेवपुर पंचायत के बुढ़िया धनकट्टा गांव स्थित ढोंगहा भित्ता वार्ड नंबर 12 में नवविवाहिता लक्ष्मी देवी की संदिग्ध स्थिति में मौत के मामले में पति, ससुर एवं सास पर सरसी थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है जबकि ससुर एवं सास घटना के बाद से फरार हैं। ज्ञात हो कि चार महीने पूर्व ही कुरसेला कटारिया साधुवा गांव निवासी लक्ष्मी देवी का विवाह सरसी थाना क्षेत्र के बुढ़िया धनकट्टा स्थित ढोंगहा भित्ता वार्ड नंबर 12 निवासी राधे मंडल से हुई थी। शादी के महज चार महीने बाद ही मृतका के मायके वालों को उसकी पुत्री की संदिग्ध अवस्था में मौत की खबर मिली। मृतका के मायके वालों का कहना है कि शादी के बाद लगातार ससुराल वालो...