जयपुर, जून 25 -- जयपुर की व्यस्त टोंक रोड पर उस वक्त लोगों के कदम थम गए, जब एक महिला अचानक सड़क पर खड़ी बाइक के पास पहुंची और देखते ही देखते थप्पड़ों की गूंज पूरे इलाके में सुनाई देने लगी। मामला सिर्फ पति-पत्नी के झगड़े का नहीं था, बल्कि इसमें शक, बेवफाई, घरेलू कलह और लंबे समय से दबे गुस्से का ऐसा विस्फोट था, जिसने सड़क को कुछ मिनटों के लिए अखाड़े में बदल दिया।वायरल वीडियो ने खींचा सबका ध्यान घटना गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास गोल्डन लीफ बिल्डिंग के सामने की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला पहले दूसरी महिला के बाल पकड़कर उसे घसीटती नजर आती है, फिर पति पर टूट पड़ती है। आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने वीडियो रिकॉर्ड करते रहे और कई लोग तो महिला को और भड़काते भी दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- फर्जी जज, नकली नोटिस और करोड़ों की ठगी...