मेरठ, दिसम्बर 10 -- रोहटा। थाना क्षेत्र के उकसिया गांव में शनिवार को हुई विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के भाई ने पति, जेठ समेत पांच के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत दम घुटने से होने की बात सामने आई है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। बता दें कि शनिवार को उकसिया गांव निवासी बीरपाल की पत्नी पूजा का शव पंखे पर लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया था। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया था। बाद में महिला के भाई मगन सिंह पुत्र रामलाल निवासी हबीबपुर नंगला थाना बालैनी बागपत ने पति, दो जेठ व जेठानियों समेत पांच को नामजद करते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अनुराग सिंह...