नई दिल्ली, जनवरी 31 -- नई दिल्ली, का.सं.। विवेक विहार इलाके में तीन ठगों ने मंदिर का पता पूछने के बहाने 35 वर्षीय महिला से सोने के गहने ठग लिए। पीड़िता विमला चंदर 24 जनवरी को काम से घर लौट रही थीं। शाम 4:30 बजे वीएसी लाल बत्ती के पास एक युवक ने हनुमान मंदिर का पता पूछा। इसी दौरान दो अन्य युवक आए और बातों में उलझाकर गहने उतरवा लिए। ठगों ने महिला को रघुनाथ मंदिर के सामने 11 बार खंभे का चक्कर लगाने को कहा। लौटने पर आरोपी फरार मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...