मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के पताही हवाई अड्डा से सोमवार को पुलिस ने 4242 लीटर शराब बरामद की है। मौके से मालवाहक ऑटो व स्कॉर्पियो जब्त की गई है। करजा थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जहां से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है। शराब तस्करों का पता लगाया जा रहा है। जब्त गाड़ी का सत्यापन करवाया जा रहा है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.