पताही हवाई अड्डा के रनवे के लिए शीघ्र टेंडर शीघ्र
मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पताही एयरपोर्ट को कोड-बी एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। एयरपोर्ट का टर्मिनल भवन और रनवे निर्माण को लेकर शनिवार को टीम ने पूरे दिन साफ-सफाई की। बताया गया कि रनवे के लिए शीघ्र टेंडर होगा।मालूम हो कि, 43.13 करोड़ से हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण के प्रथम चरण का कार्य दो जुलाई से शुरू है। इसके तहत 23.47 करोड़ से टर्मिनल भवन, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) भवन, फायर स्टेशन भवन आदि का निर्माण कराया जाएगा। यह परियोजना इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मोड में पूरी की जाएगी। उत्तर बिहार में हवाई संपर्क को मजबूत करने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। पटना, गयाजी, दरभंगा और पूर्णिया से नागरिक विमान सेवाएं शुरू होने के बाद अब मुजफ्फरपुर से भी उड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.