मुजफ्फरपुर, मई 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पताही इलाके से 11 दिन से लापता किशोरी को वैशाली के कटहरा इलाके से बरामद किया गया है। फिलहाल उसे सदर थाने पर रखकर पूछताछ की जा रही है। वह साकरा इलाके की रहने वाली है। उसकी मां ने 22 अप्रैल को सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि उनकी पुत्री वर्तमान ने पताही स्थित अपने मौसी के साथ किराए के घर पर रहकर एक साल से पढ़ाई कर रही थी। इस बार उसने दसवीं की परीक्षा दी थी। 21 अप्रैल की दोपहर दो बजे मौसी को बोल कर घर से निकली कि एक दोस्त से मिलने भगवानपुर जा रही है। उसके बाद घर नहीं लौटी। इसी बीच पता चला कि कुढ़नी थाना क्षेत्र के रहने वाले सुखवीर कुमार ने उनकी पुत्री का अपहरण किया है। इससे पहले उसी लड़के के साथ सोशल मीडिया पर बात चीत करते देखा गया था। इधर, सदर थानेदार नवलेश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.