मुजफ्फरपुर, मई 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पताही जगन्नाथ ब्रह्मर्षि नगर में सात दिनों से चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ गुरुवार को समापन हो गई। अंतिम दिन रुद्राभिषेक के बाद पूर्णाहुति हुई। इससे पूर्व कथा वाचक गौतम कृष्ण महाराज ने महारास, सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए। आरती के बाद श्रोताओं में स्मृति के रूप मे श्रीमद्भागवत गीता वितरित की गई। भंडारा का आयोजन हुआ। बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक और शंभू नाथ चौबे ने कथावाचक को सम्मानित किया। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश ठाकुर, संयोजक संजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष वेदप्रकाश सिंह, उद्घोषक सह मंच संचालक संतोष पाठक, उपसंयोजक विश्वमोहन कुमार, उपकोषाध्यक्ष विकास कुमार, व्यवस्थापक चंदन कुमार मिश्रा, मुकेश चौ...