हाजीपुर, जनवरी 1 -- हाजीपुर। सं.सू. बाबा पतालेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण हाजीपुर में आम्रपाली जत्था के कलाकारों ने नव वर्ष पर भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को आनंद से भर दिया। उद्घोषक व वरिष्ठ रंगकर्मी बिट्ठल नाथ सूर्य के संयोजन में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। गायक नवल किशोर सुमन, गायिका सुमन कुमारी, किरण देवी, चर्चित लोक गायक अभय सिंह दादा ने शिव भजन के अलाव एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों के प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। हारमोनियम पर आदित्यराज, तबला पर अंशु राज, नाल पर लाल बाबू, चांक पर रविशंकर ने शानदार संगत किया। हाजीपुर - 13- बाबा पतालेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण हाजीपुर में भक्ति संगीत की प्रस्तुति करते आम्रपाली जत्था के कलाकार।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...