गुमला, मार्च 13 -- घाघरा। महावीर मंडल पतागाईं की बैठक बुधवार रात घनश्याम सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी रामनवमी पूजा को धूमधाम और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यों ने आपसी सहमति से आयोजन की तैयारी और व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को ही यथावत रखने का निर्णय लिया गया। इसके तहत रामू सिंह को अध्यक्ष,गोरख सिंह को सचिव और रूपेश सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।बैठक में मानिक सिंह,मोहरचंद सिंह, निरंजन सिंह, लक्ष्मण सिंह, वीरेंद्र सिंह, अंकित सिंह, भावेश सिंह, पंकज सिंह, कृष्णा सिंह, राधेश्याम सिंह, उत्तम सिंह और रघुनाथ सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। सभी ने रामनवमी पर्व को भव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.