जमुई, जून 7 -- गिद्धौर, निज संवाददाता पतसंडा पंचायत के वार्ड10 में गली नली योजना के तहत निर्माणधीन पीसीसी सड़क के निर्माण में अनियमितता बरते जाने का मामला सामने आया है। जिसे वार्ड वासियों ने विभागीय नियमों को दरकिनार कर चल रहे निर्माण कार्य की लिखित शिकायत गिद्धौर बीडीओ एवं बीपीआरओ से कर जांच की मांग की है। वार्ड सदस्य अवधेश रावत, ग्रामीण मुकेश साह, सुबोध साह, प्रदीप साव, शंकर साह, रीना देवी, सोनी देवी, उर्मिला देवी ने बताया कि वर्षो पूर्व से वार्ड 10 में नाला निर्माण नहीं होने से सभी के घरों का गंदा पानी गली में बहता रहता है। अब जब पंचायती राज विभाग से गली नली योजना के तहत कार्य शुरू कराया गया है तो विभाग में स्त्रिरय बिचौलियों द्वारा बिना नाला निर्माण कराए ही गली में पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- फाइल एक जिसकी वजह स...