रांची, मई 13 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। खिजरी विधायक राजेश कच्छप की अनुशंसा पर पतरा टोली में बुधवार को 63 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। इसका उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल महतो ने किया। उन्होंने बताया कि ट्रांसफॉर्मर पिछले 15 दिनों से खराब पड़ा था। इसकी सूचना विधायक को देने पर महज एक दिन में नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध करा दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। नया ट्रांसफॉर्मर लगने से लोगों को काफी राहत मिली है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि आशीष मुंडा, विशाल स्वांसी, रोहित नायक, पंचायत अध्यक्ष बुधराम करमाली, अगमलाल महतो, मिथुन साहु, अमर कुमार महतो, महावीर महतो और बबलू महतो समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...