रांची, जनवरी 16 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली प्रखंड के पतराहातू स्थित छोटाचांगड़ु में नीलगिरी मेला का आयोजन 17 जनवरी को किया जाएगा। मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति के अनुसार मेले में टुसू प्रतियोगिता, कृषि प्रदर्शनी, पाता नाच, मुर्गा लड़ाई सहित कई पारंपरिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह मेला क्षेत्र की सदियों पुरानी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। आयोजन समिति के संरक्षक भूपेन भगत ने लोगों से आपसी सहयोग, सौहार्द और भाईचारे के साथ मेला को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नीलगिरी मेला लोक संस्कृति को सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.