रांची, मई 3 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के पतराहातू बाजार में जलजमाव और दुकानों में पानी घुसने से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- पाकुड़िया में जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानीजलजमाव की समस्या बंता-बुंडू सड़क चौड़ीकरण के दौरान सड़क की ऊंचाई दुकानों से अधिक कर देने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। बारिश का पानी दुकानों के पास जमा हो रहा है और भीतर तक घुस जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संवेदक द्वारा जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई।दुकानदारों का विरोध इसको लेकर एक अप्रैल को दुकानदारों ने जेसीबी और टीपर रोककर सड़क जाम कर विरोध भी किया था। उस समय कंपनी ने जल निकासी का आश्वासन दिया था, लेकिन एक माह बाद भी कोई व्यवस्था नहीं की गई, जिससे व्यापारियों में आक्रोश है। दुकानदार पंकज कुमार ने कहा कि नाला निर्माण नहीं ह...