काशीपुर, मई 10 -- जसपुर। परचून की दुकान पर ग्राहकों के आने जाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालानी कार्रवाई की है। रविवार को ग्राम पतरामपुर में परचून की दुकान पर ग्राहकों के आने जाने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के अंशुल गुप्ता पुत्र प्रेम चन्द्र गुप्ता, गौरव गुप्ता पुत्र हुकुम चन्द्र गुप्ता, ललित शर्मा पुत्र चन्द्रपाल सिंह, विमला पत्नी अर्जुन उषा पत्नी हुकुम चन्द्र गुप्ता, बृजमोहन पुत्र भारत सिंह, दृष्टि पत्नी ललित शर्मा, राखी पत्नी बृजमोहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...