रामगढ़, मार्च 13 -- पतरातू,निज प्रतिनिधि। खनन विभाग की ओर से शुक्रवार को पतरातू ब्लॉक मोड़ के निकट से एक अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। इस संबंध में पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पतरातू थाना अंतर्गत पतरातू पंचायत क्षेत्र से अवैध बालू ढुलाई करते समय एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया है। साथ ही जप्त किए गए ट्रैक्टर को थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही इस के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...