रामगढ़, मार्च 22 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू रेलवे स्टेशन में अब कोलकाता मदार एक्सप्रेस और कोलकाता अहमदाबाद एक्सप्रेस का ठहराव होगा। इस संबंध में ईसीआरईयू यूनियन के महासचिव मृत्युंजय कुमार ने बताया कि इन दोनों एक्सप्रेस का ठहराव ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज के प्रयास से हुआ है। इससे पतरातू और आस पास के नागरिकों के लिए 19607/19608 कोलकाता मदार एक्सप्रेस और 19413 /19414 कोलकाता अहमदाबाद का ठहराव पतरातू करने की मांग की गई थी। महासचिव ने बताया कि ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन की ओर से पतरातू और आस पास के नागरिकों के दिक्कतों को देखते हुए दिनांक 02-03 मार्च को हुए जीएम/ पीएनएम के मद संख्या 21/26 पीसीओएम में 19607/19608 कोलकाता मदार एक्सप्रेस और 19413 /19414 कोलकाता अहमदाबाद का ठहराव की मांग की गई थी। जिसे स्वीकार करते हुए महाप्रबंधक ...