रामगढ़, जुलाई 14 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार से प्रखंड क्षेत्र के सभी वीएलई का ट्रेनिंग शुरू किया गया। आयोजित इस दो दिनी ट्रेनिंग में उन्हें निर्णय पोर्टल (जीपीडीपी, ई ग्राम स्वराज) का ट्रेनिंग दिया गया। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर डीपीएम लखन कुमार और बीपीएम पिंकू कुमार ने दिया। मौके पर प्रधान सहायक चितरंजन कुमार, प्रखंड समन्वयक राहुल कुमार, जनसेवक सुमित कुमार आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर डिजिटल प्रविष्टियों को लेकर प्रशिक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...