रामगढ़, मई 3 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। प्राचीन शिव मंदिर पतरातू बस्ती में आयोजित मंडा पर्व लेकर शेड्यूल जारी किया गया। इसके तहत 12 से 14 मई तक धुमन, 15 मई को विश्वकर्मा पूजा, 16 मई को बैठकी, 17 मई को खोइचा झराई/घटबंधी, 18 मई को संजोत, 19 मई को रात्रि में छऊ नृत्य, उपवास, 20 मई को फूलकुंदी एवं वनस झूला और 21 मई को भूंज चढ़ी का आयोजन होगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर अध्यक्ष किशोर मुंडा उर्फ मटरु, श्रवण करमाली, उपाध्यक्ष गणेश पहान, संजय मुंडा, कोषाध्यक्ष पिंटू महतो, अनूप दत्ता, सचिव अनिल कुमार, रोहित करमाली जोर-शोर से जुटे हैं। अध्यक्ष किशोर मुंडा ने कहा कि मंडा पर्व पारंपरिक पर्व है। यह भी पढ़ें- मंडा व जेठ जतरा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न इसे भव्य रुप देने की कोशिश युद्ध स्तर पर जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...