रामगढ़, मई 20 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत पतरातू प्रखंड में मकान सूचीकरण और मकानों की जनगणना का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। बुधवार को प्रखंड के विभिन्न सर्किलों में पर्यवेक्षकों के नेतृत्व में प्रगणकों ने घर-घर पहुंचकर मकानों का सूचीकरण और जनगणना का कार्य किया। इसी क्रम में सर्किल-28 में पर्यवेक्षक उमेश प्रसाद साहू के नेतृत्व में प्रगणक गीता तिर्की, उर्मिला कुमारी, अनिता तिवारी, अंजन कुमार, अब्दुल वाहिद और तालेश्वर महतो ने मकानों का सूचीकरण व जनगणना किया। वहीं पतरातू प्रखंड के अन्य सर्किलों में पर्यवेक्षक संजय सिंह, संतोष राय और अभिनव कुमार के नेतृत्व में प्रगणक राहुल कुमार, शर्मिला कुमारी, सीमा देवी, अनुपमा कच्छप, पुष्पा किंडो, रीता कुमारी, माधुरी कुमारी, शबनम नियाजी और अभय कुमार समेत अन्य कर्मियों ने भी ज...