रामगढ़, जनवरी 23 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ पतरातू बस्ती के एक युवक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव गोस्वामी ने अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि पतरातू बस्ती के विशाल कुमार को 6.9 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार 22 जनवरी को सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन कर संगठित अपराध के सदस्यों के विरुद्ध छापेमारी की जा रही थी। पतरातू अनुमंडल के विभिन्न जगहों पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा था। इसी दौरान पतरातू बस्ती के शैतान चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान और संगठित गिरोह के अपराधियों का सत्यापन किया जा रहा था। ...