रामगढ़, जनवरी 19 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। झारखंड पर्यटन विभाग की ओर से पतरातू डैम में लगभग 4 करोड़ की लागत से हो रहे म्यूजिकल फाउंटेन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब इस म्यूजिकल फाउंटेन का ट्रायल किया जा रहा है। जबकि म्यूजिकल फाउंटेन के निर्माणकर्ता बताते हैं कि म्यूजिकल फाउंटेन का उद्घाटन 26 जनवरी को होने की संभावना है। मालूम हो कि इसका शिलान्यास बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया था। पतरातू डैम में म्यूजिकल फाउंटेन पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। इसके अलावा आजकल पतरातू डैम में शिकारा बोट भी चलाया जा रहा है जो कि आकर्षण का केंद्र बन गया है। पतरातू क्षेत्र में टूरिज्म की संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन विभाग की ओर से पतरातू डैम में म्यूजिकल फाउंटेन का निर्माण कराया गया है। जो पतरातू क्षेत्र वासियों और पर्यटकों के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.