रामगढ़, सितम्बर 29 -- पतरातू,निज प्रतिनिधि। इन दिनों पतरातू डैम में एनसीसी कैडेटों को विशेष ट्रेनिंग दिया जा रहा है।इसमें बिहार-झारखंड एनसीसी के लगभग 25 कैडेट नौकायन की बारीकियां सीख रहे हैं। बताया गया कि यह ट्रेनिंग 21 सितंबर से ही शुरू हुआ है। जबकि यह ट्रेनिंग कैडेटों के लिए जल गतिविधियों के साथ-साथ साहस, अनुशासन और आत्मनिर्भरता का व्यावहारिक पाठ भी साबित हो रहा है। ट्रेनिंग के दौरान कैडेटों को पतवार वाली नाव और मोटर बोट के संचालन का अभ्यास कराया जा रहा है। डैम के विस्तृत जल क्षेत्र में प्रशिक्षकों की निगरानी में कैडेट नाव चलाने, दिशा नियंत्रित करने तथा जल क्षेत्र में सुरक्षित तरीके से नौकायन करने के गुर सीख रहे हैं।सुबह के समय डैम पर प्रशिक्षण के दौरान नावों की आवाजाही और कैडेटों का उत्साह देखते ही बन रहा है। प्रशिक्षण में उन्हें व्याव...