रामगढ़, जून 11 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र कुमार महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पतरातू डैम के पर्यटन बिहार परिसर में तीन करोड़ पच्चीस लाख रुपए की लागत से प्रीफेब कॉटेज का निर्माण होगा। श्री महतो ने बताया कि पतरातू डैम में प्रत्येक वर्ष लाखों पर्यटक यहां पर आते हैं और पर्यटकों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी होती जा रही है। यहां पर विदेशी पर्यटक भी पहुंच कर डैम और इसके सुंदर वादियों का लुत्फ उठाते हैं। इसलिए राज्य सरकार ने तय किया है कि पर्यटन विहार पतरातू में पर्यटकों की संख्या को देखते हुए प्रीफेब कॉटेज का निर्माण कराया जाएगा। बताया कि इस कॉटेज को झारखंड राज्य भवन निर्माण कॉरपोरशन लिमिटेड रांची की ओर से किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...