रांची, अप्रैल 7 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पतरातू चोरटंगाबर मुहल्ला में मंगलवार को 63 केवीए के नए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन आजसू प्रखंड अध्यक्ष लाल अमन शाहदेव, मुखिया पूजा किस्पोट्टा, पंसस तारा देवी और उपमुखिया मैनुल अंसारी ने संयुक्त रूप से किया। बताया गया कि इस टोला में पहली बार बिजली पहुंची है। ग्रामीण लंबे समय से इसके लिए प्रयासरत थे। बिजली आने से लोगों में खुशी का माहौल है। मौके पर प्रकाश महतो, रामसुंदर महतो, जलेश्वर महतो, मुकेश अमीन, जतरु महतो सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...