रामगढ़, जुलाई 6 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू गैंग हॉट में सोमवार को एक्टू के संस्थापक सदस्य मजदूर नेता स्वर्गीय राम नारायण ठाकुर की स्मृति दिवस मनाई गई। इस अवसर पर स्वर्गीय राम नारायण को श्रद्धांजलि दी गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया और 2 मिनट का मौन रखा गया। श्रद्धांजलि भाषण में ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के महामंत्री मृत्युंजय कुमार ने कहा कि स्वर्गीय आरएन ठाकुर आज हमारे बीच नहीं है, और हम बहुत भारी मन से यहां एकत्र हुए हैं। आरएन ठाकुर सिर्फ एक नाम नहीं थे, वो मेहनतकशों की आवाज थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन मजदूरों, किसानों और शोषितों के हक के लिए संघर्ष में लगा दिया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: मुटिया मजदूर यूनियन की बैठक, न्यूनतम मजदूरी की मांग लाल झंडे तले उन्होंने हमें सिखाया कि एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

हि...