सहरसा, जून 27 -- पतरघट, एक संवाददाता। प्रखंड की धबौली पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित बैंक चौक के समीप शुक्रवार की देर शाम भीषण अगलगी की घटना में तीन परिवारों के घर जलकर राख हो गए। आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई। हालांकि ग्रामीणों की सूझबूझ और सामूहिक प्रयास से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के कई अन्य घर सुरक्षित बच गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मनोज विश्वास के घर में खाना बनाने के दौरान टूटी चदरा (छप्पर) में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों ने मनोज विश्वास के अलावा हीरा विश्वास एवं छोटू विश्वास के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना में तीनों परिवारों के घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर, जरूरी कागजात समेत दैनिक उपयोग की अधिकांश सामग्री जलकर नष्ट हो गई। सूचना मिलते ही बड़ी...