साहिबगंज, जून 5 -- पतना। प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में प्रशासन की सजकता से शुक्रवार को बाल विवाह टल गया। जानकारी के अनुसार किसी ने 1098 पर फोन कर पतना के एक गांव में बाल विवाह होने वाला है। शिकायत पर चाइल्ड हेप लाइन के माध्यम से स्थानीय बीडीओ को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी रांगा थाना पुलिस बल के साथ किशोरी के गांव पहुंच शादी को रूकवा दिया । किशोरी के गांव में आये बारात को वगैर शादी किए ही वापस लौटना पड़ा। वहीं किशोरी के माता, पिता व रिश्तेदारों हिदायत दी गई है कि यदि मना करने के बावजूद चुपके से शादी करा दी तो पंडाल वाले से लेकर शादी समारोह में शामिल सभी लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...