साहिबगंज, अक्टूबर 5 -- पतना। प्रखंड के छोटा दुर्गापुर स्थित संत जेवियर्स पब्लिक स्कूल में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में रांगा थाना में केस दर्ज होने के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्कूल का संचालन पूर्ण रूपेण बंद करने एवं स्कूल को सील करने का आदेश दिया है। यहां उल्लेखनीय होगा कि दुष्कर्म के मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर बीते 29 सितम्बर को रांगा थाना में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गार्ड समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुका है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: पतना कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के वार्डन की सेवा समाप्त इसबीच बीईईओ रोबिन मंडल ने बताया कि इस स्कूल को सील करने के लिए संबंधित पदाधिकारी से दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त करने की मा...