देवघर, जनवरी 1 -- देवघर,प्रतिनिधि। पतंजलि के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण के सानिध्य में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में 2 से 5 जनवरी को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पतंजलि के पांचों संगठन के केवल राज्य स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। जिसमें देवघर से अनुज कुमार त्यागी समेत झारखंड से भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी रामजीवन पांडे, सह राज्य प्रभारी अमित कुमार, पतंजलि योग समिति के सह राज्य प्रभारी राज बिहारी तिवारी, पतंजलि किसान सेवा समिति के राज्य प्रभारी करम कोईरी, चंद्रहास, संतोष गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे। इस बात की जानकारी देते हुए भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी ने कहा कि चार दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अति महत्वपूर्ण बैठक में स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, मुख्य केंद्रीय प्रभारी राकेश म...