बोकारो, मार्च 11 -- चंद्रपुरा के योग केंद्र में बुधवार को पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास बोकारो की ओर से महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी श्यामदेव प्रसाद की धर्मपत्नी अनीता प्रसाद, श्यामदेव प्रसाद, योगी जगमोहन आर्य एवं प्रेमचंद महतो उपस्थित थे। मुख्य अतिथि प्रसाद ने 1 मार्च को चंद्रपुरा योग केंद्र में आयोजित होली मिलन समारोह में झांकी प्रदर्शन करने वाले महिला टीम को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। महिला सशक्तिकरण का अर्थ उन्हें समान अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भर प्रदान करना है। संचालन नीलम वर्णवाल ने किया। अनीता कुमारी, बेबी विश्वकर्मा, कंचन देवी, श्वेता सिंह, किरण गुप्ता, शोभा वर्णवाल, सु...