बोकारो, जुलाई 24 -- पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान न्यास की बैठक चंद्रपुरा योग केंद्र में हुई। अध्यक्षता जिला प्रभारी श्यामदेव प्रसाद ने की। बैठक में मुख्य रूप से 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर हवन यज्ञ आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिला प्रभारी श्यामदेव प्रसाद ने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा का प्रतीक है। इस दिन हवन यज्ञ के माध्यम से समाज में शांति, स्वास्थ्य और सद्भाव का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने सभी योग शिक्षक/शिक्षिकाओं कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। वहीं वक्ताओं ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और भारत स्वाभिमान के विचार को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित हवन यज्ञ के बाद प्रशिक्षण प्राप्त वाले नए योग शिक्ष...