देहरादून, मई 2 -- नई टिहरी। पतंजलि गुरूकुलम, मूल्या गांव में वैदिक मानस योग प्रशिक्षण के बाद छात्राओं ने आंखों पर पट्टी बांध अपनी अद्भुत प्रतिभा प्रदर्शित की। छात्राओं ने स्पर्श मात्र से रंग, अक्षर व अंकों की पहचान कर सभी को आश्चर्य चकित कर दिया। पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार ने यहां विशेष सत्र आयोजित कर 6 से 12 वीं तक की छात्राओं को मानसिक योग की विविध क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया। योग प्रशिक्षक अरविंद राणा व उनकी टीम द्वारा संगीत ध्वनियों व विशेष योग क्रियाओं के माध्यम से छात्राओं की आंखों पर पट्टी बांधकर उनकी मानसिक चेतना व एकाग्रता को जाग्रत किया गया। जिससे छात्राओं में स्मरण शक्ति, अध्ययन व ध्यान की योग्यता में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई।वैदिक मानस योग के विशेष सत्र के समापन पर छात्राओं की मानसिक क्षमता को परखा गया। जिसमें उनकी आंखों पर काली प...