लखनऊ, फरवरी 8 -- शहर में पतंग के मांझे से राहगीरों के घायल होने की 48 घंटे में दो और घटनाएं प्रकाश में आई हैं। पुलिस-प्रशासन लगातार बढ़ती घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। शनिवार दोपहर चौक इलाके में बाइक सवार नजम खान पतंग के मांझे की चपेट में आ गए। उनके गले पर कट लगा। घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं, दूसरा वीडियो लोहिया पुल का है, जिसमें प्रिंस सिंह बग्गा मांझे की चपेट से घायल हुए। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। दो दिन पूर्व शहीदपथ के पास स्कूटी सवार रिटायर फौजी का गला कटा था। इसके बाद बिजली कर्मचारी का। हैदरगंज फ्लाईओवर पर मांझे से गला कटने के कारण एमआर शोएब की मौत हुई थी। पुलिस प्रशासन लगातर हो रही घटनाओं पर लगाम नहीं कस पा रहा है। नजम खान चौपटिया के रहने वाले हैं। शनिवार दोपहर वह दोस्तो...