प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रयागराज। मधवापुर में रविवार शाम पतंग के चक्कर में कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। बैरहना, मधवापुर और तुलरामबाग इलाके में एक घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बताया जा रहा है कि मधवापुर में रविवार शाम को एक पतंग के कारण ट्रांसफाफार्मर में लगी बुशिंग फट गई। इससे शाम पांच बजे के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इसके ठीक करने लगे ताकि तभी एक और फॉल्ट सामने आया। इसके बाद आपूर्ति बाधित हुई। शाम साढ़े छह बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...