लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- चीनी मांझे से हो रही घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने पतंग की दुकानों पर छापेमारी की। दुकान में रखे एक-एक मांझे की बारीकी के साथ जांच की। पुलिस ने दुकान के अलावा गोदामों पर भी छापेमारी की। गोदामों में मांझे की खेप तो मिली, लेकिन चीनी मांझा कहीं से बरामद नहीं हुआ। गुरुवार की दोपहर शहर के ओवरब्रिज पर बाजार जाते समय गुड्डू वर्मा निवासी लीलाकुंआ चीनी मांझे की चपेट में आ गए। हादसे के दौरान उनके गले पर दो कट लग गए। घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार को शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह, मिश्राना चौकी प्रभारी अजीत कुमार अपने दल बल के साथ मिश्राना चौराहे स्थित पतंग की दुकान से अभियान की शुरूआत की। तलाशी के दौरान उक्त दुकान से कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद टीम बक्शा बाजार पहुंची जहां पर एक-एक करके दुकानों की लताशी ली। कोतवाल ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.