पीलीभीत, फरवरी 4 -- पीलीभीत। सर्दी में लोड कम होने के बावजूद बार बार बिजली कटौती पहले से उपभोक्ताओं को झिका रही है। अब पतंग की मात्र डंडी से बिजली की लाइन ट्रिप होने की बात सामने आई है। ऐसे में आगामी दिनों में गरमी के सीजन में बिजली आपूर्ति के निर्बाध रहने को लेकर किए जा रहे दावों पर सवाल उठना लाजमी है। मंगलवार को शहर में साप्ताहिक बंदी रहती है। इस बीच भी बार बार बिजली के आने जाने के क्रम ने लोगों को परेशान किया। वल्लभनगर कॉलोनी में मजार वाली गली के अलावा, मोहल्ला दुर्गा प्रसाद, रामा कॉलेज रोड पर अपराहन में एक बजे से करीब डेढ़ घंटा तक बिजली गुल रही। नई बस्ती में भी बार बार लाइन ट्रिप होने से लोगों को सर्दी में परेशानियां हुई। बेनहर फीडर के अलावा नकटादाना फीडर पर लाइन में फाल्ट आ गया। बताया गया कि पतंग की डंडी से लाइन ट्रिप हुई। बता दें कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.