उरई, फरवरी 10 -- आटा। थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर में पतंग उड़ाते समय एक किशोर हादसे का शिकार हो गया। सीढ़ियों से गिरने के बाद परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया। आटा थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर निवासी सत्यम पुत्र अमर सिंह पतंग उड़ाने के दौरान अचानक संतुलन खो बैठा और सीढ़ियों से फिसलकर नीचे गिर गया। हादसे में सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तुरंत उरई जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.