उन्नाव, फरवरी 28 -- उन्नाव, संवाददाता। सिंघूपुर गांव में पतंग उड़ाते समय दो मासूम एचटी लाइन की चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें हैलट रेफर किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और बिजली विभाग की लगातार लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। घटना शनिवार दोपहर की है। सिंघूपुर गांव के रमेश ने बताया कि बच्चे गांव के पास खेतों में पतंग उड़ा रहे थे। एचटी लाइन काफी नीचे से गुजरी है। पतंग उड़ाते समय 12 वर्षीय हिमांशु और आठ वर्षीय शोभित एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। आननफानन दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि दोनों बच्चे गंभीर रूप से जले हुए हालत में लाए गए थे। जांच में पाया गया कि वह करीब 80 से 90 फीसदी शरीर का हिस्सा जल चुका है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभी...