मेरठ, मार्च 4 -- ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के पूर्वा इलाहीबख्श में पतंग उड़ाने के दौरान दो किशोर में मारपीट हो गई। दोनों के परिजन भी इसमें शामिल हो गए। पक्ष ने एक किशोर के पिता का राड मारकर सिर फोड़ दिया। थाना ब्रह्मपुरी पर महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पूर्वा इलाहीबख्श निवासी मुकेश रानी ने बताया कि उनका बेटा दक्ष छत पर पतंग उड़ा रहा था। पड़ोसी के बेटे इताशु ने उसकी पतंग तोड़ ली। इस पर दोनों में गाली गलौज होने लगी। दक्ष के पिता अमित ने गाली-गलौज करने से मना किया। आरोप है इसी बीच इताशु के पिता पवन, परिजन अशोक व सोनी छत पर पहुंच गए और लाठी-डंडों व रॉड से अमित पर हमला कर दिया। रॉड लगने से उनका सिर फट गया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अमित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी घर से फरार हो गए। ब्र...