बिजनौर, मार्च 13 -- चांदपुर। थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर में पतंग उड़ाते समय आठ वर्षीय मासूम छत से नीचे गिर गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजन 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे बिजनौर रेफर कर दिया। क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी नासिर का 8 वर्षीय पुत्र उमर गुरुवार को पड़ोस के घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर गया। छत से गिरने के कारण मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में अफरातफरी मच गई। परिजन तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया। चिकित्सकों ने बच्चे की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल बिजनौर र...