बरेली, मार्च 15 -- भाई के साथ पतंग उड़ा रही पांच साल की बच्ची छत से गिरकर घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारादरी के मोहल्ला सिकलापुर में रहने वाली कुसुम ने बताया कि शनिवार सुबह उनकी पांच वर्षीय बेटी कशिश अपने भाई के साथ घर की छत पर पतंग उड़ा रही थी। इसी दौरान कशिश का संतुलन बिगड़ गया और वह छत से गली में गिरकर बेहोश हो गई। परिवार वाले तुरंत बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया है। बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...