पण्डरी कृपाल की 14 ग्राम पंचायतों में छात्राओं को मिली स्टडी टेबल
गोंडा, अगस्त 21 -- गोण्डा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत विकासखंड पण्डरी कृपाल की 14 ग्राम पंचायतों के 18 परिषदीय विद्यालयों में छात्राओं को स्टडी टेबल वितरित की गई। इस योजना के तहत खिरौरा मोहन, नदौरा अर्जुन, मुंडेरवा कला, मुंडेरवा माफी, ठड़वरिया, सोनापार, गिलौली बकठोरवा, भौरूपुर, तेलियानी उपाध्याय, मिश्रौलिया कानूनगो, पिलखाई, कंधरा तेजी, भटवलिया, चौरसिहा और शेजापुर ग्राम पंचायतों के विद्यालयों में छात्राओं में स्टडी टेबल मिली है । इसके अलावा विकासखंड मुजेहना के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेशहुपुर में भी स्टडी टेबल का वितरण कराया गया। स्टडी टेबल मिलने से छात्राओं को घर पर पढ़ाई के लिए सुविधाजनक स्थान मिलेगा। शिक्षकों और अधिकारियों ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला है। इस पहल से छात्राओं में नियमित अध्ययन के प्रति रुचि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.