पाकुड़, फरवरी 27 -- पणन सचिव कृषि उत्पादन बाजार समिति संजय कच्छप ने गुरूवार को विभिन्न मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर एंटी एलर्जिक दवाइयों के भंडारण की जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि मेडिकल स्टोरों में एंटी एलर्जिक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, जिससे होली के दौरान संभावित एलर्जी संबंधी समस्याओं से निपटने में सुविधा होगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर यह जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध हो सकें। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि होली पर्व के दौरान रासायनिक रंगों के स्थान पर हर्बल एवं प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें, ताकि त्वचा एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा जा सके और पर्यावरण भी सुरक्षित रहे।

हिंदी हि...