लखीमपुरखीरी, मई 27 -- ढखेरवा। गैंगस्टर सहित कई मामलों में वांछित चल रहे 25 हजार इनामिया आरोपी को पढुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसओ मोहित पुंडीर के मुताबिक गांव बिनौरा निवासी गामा उर्फ सोफियान को ढखेरवा निघासन हाईवे पर सिसैया क्रेसर के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद की गई। एसओ ने बताया कि उक्त गामा पर पढुआ सहित सिंगाही और फ़रधान थानों में एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, चोरी ,लूट सहित विभिन्न धाराओं में 11 मुकदमें दर्ज है। महकमें की ओर से इस आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। कार्रवाई के दौरान एसओ मोहित पुंडीर के अलावा एसआई जुबेर अहमद, कॉन्स्टेबल कृष्ण कुमार, अंकित कुमार, अर्पित यादव, सर्विलांस सेल से एएसआई शरद शुक्ला और कॉन्स्टेबल महताब आलम मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पढुआ पुलिस ने 25 हजार इनामिया किया गिरफ्ता...